{“_id”:”67059fd0399c537b71070f84″,”slug”:”the-road-constructed-at-a-cost-of-rs-373-crore-will-be-inspected-sample-has-been-sent-orai-news-c-224-1-ori1005-120782-2024-10-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: 3.73 करोड़ से बनी सड़क की होगी जांच, नमूना भेजा गया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:40 AM IST

कालपी। करोड़ों की लागत से बनी मुख्य बाजार की सड़क छह महीने भी नहीं चल पाई है। कई जगह पर गड्ढे हो गए। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विभाग ने इसको संज्ञान लिया। सड़क को काटकर नमूना जांच के लिए भेजा गया।
नगर में मुख्य बाजार की नव निर्मित सीसी सड़क छह महीने पहले 3.73 करोड़ की लागत से बनी है। जो कई जगह से उखड़ने लगी है। उसमें गड्ढे होने के साथ इंटरलॉकिंग भी धंस गई है। इससे लोगों को परेशानी होने लगी और लोगों ने नाराजगी जताई। इस समस्या को अमर उजाला ने सात अक्तूबर के अंक में प्रकाशित किया, जिसके बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया।
सहायक अभियंता अंचल वर्मा की उपस्थिति में इस सीसी सड़क को काटकर नमूना भरकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। इस सड़क के निर्माण का जिम्मा आरएन अग्रवाल ग्रुप कंपनी सौंपा गया था। सहायक अभियंता ने बताया कि सीसी सड़क की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। यदि निर्माण कार्य में कोई कमी पाई जाती है, तो संबंधित कंपनी का भुगतान रोक दिया जाएगा। अवर अभियंता बृजेंद्र कुमार शंखवार ने बताया कि सड़क के अगल-बगल बिछाई गई इंटरलॉकिंग भी जगह-जगह धंस चुकी है। इसके लिए कंपनी को पत्राचार के माध्यम से इसे दोबारा बिछाने के निर्देश दिए गए हैं, और अगर ठेकेदार इस कार्य को समय पर पूरा नहीं करता है, तो कंपनी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
