Trending Videos

लखनऊ। हर वार्ड में 25-25 स्ट्रीट लाइट देने का प्रस्ताव करीब दो महीने पहले नगर निगम सदन की बैठक में पास हुआ था, मगर लाइटें अब तक नहीं दी गई हैं। इसे लेकर महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम जोन एक व तीन की समीक्षा बैठक के दौरान नाराजगी जताई। इसके बाद अब 18 अक्तूबर से लाइटें वार्डों में पहुंचेंगी।

प्रस्ताव पास होने के बाद भी वार्डों में नई स्ट्रीट लाइटें नहीं दी गईं। इस पर महापौर ने मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई गई। बैठक में मुख्य अभियंता मार्ग प्रकाश विभाग मनोज प्रभात ने बताया कि 18 अक्तूबर से लाइटें वार्डों में पहुंचने लगेंगी। मेंटीनेंस को लेकर ईईएसएल कंपनी के प्रतिनिधियों को भी चेतावनी दी गई। वार्डों में मार्ग प्रकाश लाइटें समय से सही न करने की शिकायतें आती हैं।

आईजीआरएस और नगर निगम के कंट्रोल रूम में सबसे अधिक शिकायतें मार्ग प्रकाश की आ रही हैं। इस समय में करीब 200 शिकायतें लंबित हैं, जिनका निस्तारण नहीं हुआ है। जोन एक और जोन तीन के कार्यों की समीक्षा के दौरान महापौर ने गृहकर वसूली बढ़ाने का भी आदेश दिया।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि बनी सड़क को बनाने के लिए फाइल बनाने की बात सामने आई है। बैठक मेंं इंजीनियरोंं को चेतावनी दी गई कि यदि ऐसा मामला पकड़ा गया तो कार्रवाई होगी। जो भी सड़क बनाई जाएगी उसकी गुणवत्ता अच्छी हो।

बैठक में महापौर ने कहा कि लालबाग, कैसरबाग आदि इलाकों मेंं सड़क पर कार गैराज चल रहे हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस को भी पत्र लिखा जाए। सड़क पर कार गैराज के चलते जाम लगता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें