संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:58 PM IST
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”670d62d6beb2e8af6a02cde5″,”slug”:”the-officials-woke-up-and-got-the-pipeline-leakage-fixed-orai-news-c-224-1-ori1005-120964-2024-10-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: जागे अधिकारी, पाइप लाइन का लीकेज ठीक करवाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:58 PM IST

उरई। महावीरपुरा के नलकूप की पाइप लाइन लीक होने से रोजाना लाखों लीटर पानी की बर्बादी हो रही थी। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे थे। इस समस्या को अमर उजाला ने प्रकाशित किया तो अधिकारियों ने इसको संज्ञान लिया। 12 घंटे के अंदर लाइन को ठीक करवा दिया।
शहर के रामकुंड पार्क के पीछे महावीरपुरा के लिए बना नलकूप की मुख्य पाइप लाइन कई दिनों से लीक हो रही थी। इससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था और प्रेशर नहीं बनने से लोगों के घरों में भी पानी नहीं पहुंच रहा था। सोमवार के अंक में अमर उजाला ने पाइप लाइन लीक लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा इस शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित की। तत्काल अधिकारियों ने इसको संज्ञान लिया सोमवार की शाम तक लाइन को ठीक करवा दिया। जेई श्याम बहादुर ने बताया कि जानकारी होने पर लाइन को ठीक करवा दिया गया है।