संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:41 PM IST
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”670d5ee72cfe19ff2e07e7cc”,”slug”:”cash-and-jewellery-stolen-from-nurses-purse-orai-news-c-224-1-ori1005-120975-2024-10-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: नर्स के पर्स से नकदी-जेवर चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:41 PM IST

उरई (जालौन)। नर्स के पर्स से स्टेशन पर चोरों ने नकदी व जेवर उड़़ा दिए। नर्स ने जीआरपी को सूचना दी। लखनऊ के अमीनाबाद निवासी नाजमी बेगम लखनऊ स्थित एक नर्सिंग होम में नर्स हैं। वह उरई के मोहल्ला नया पटेलनगर स्थित अपने मायके आई थीं। रविवार शाम वह लखनऊ जा रही थीं। वह छपरा मेल के महिला कोच में सवार हो रही थी, तभी उनके बैग से किसी ने 11 हजार रुपये नकद और सोने की चेन चुरा ली। जब तक वह कुछ समय पाती, चोर गायब हो गया। इस पर उन्होंने इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दी। बाद में उन्होंने अपने भाई शाहिद अली के माध्यम से तहरीर जीआरपी भिजवाई। जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)