Traffic will run intermittently for 4.30 hours in Gauri Bazaar on Kanpur Highway today.

Trending Videos



लखनऊ। कानपुर हाईवे पर एलिवेटेड रोड के निर्माण को लेकर बुधवार को भी 4.30 घंटे रोक-रोककर ट्रैफिक चलाया जाएगा। सुबह 11:30 से शाम चार बजे के बीच गौरी बाजार में पिलर नंबर 15 पर बीम उतारने का काम होगा। ऐसे में सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक को रोक-रोककर यह कार्य किया जाएगा।

Trending Videos

बुधवार को भी हाईवे पर यातायात का दबाव रहने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। मंगलवार को भी बीम उतारने के दौरान ट्रैफिक रोका गया, जिससे कानपुर रोड पर वाहनों का दबाव रहा। एनएचएआई की ओर से बनाया जा रहा एलिवेटेड रोड कानपुर में जाजमऊ ब्रिज के पहले उतारा जाएगा। कानपुर रिंग रोड को भी इससे जोड़ा जाएगा। इससे आवागमन सुगम होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *