खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6710086f9bd42f34d90362a4″,”slug”:”jalaun-miscreants-threw-stones-at-ac-coach-of-intercity-express-glass-broke-2024-10-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच पर शरारती तत्वों ने मारा पत्थर, शीशा टूटा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ से झांसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच में मंगलवार की रात किसी शरारती तत्व ने पत्थर मार दिया। इससे कोच की शीशा टूट गया। आरपीएफ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मंगलवार की रात आठ बजे झांसी-इंटरसिटी एक्सप्रेस कानपुर-झांसी रेलखंड के सरसोकी स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी किसी ने ट्रेन के एसी कोच बी-2 में पत्थर मार दिया। इससे शीशा टूट गया।
हालांकि पत्थर मारने से कोई यात्री घायल नहीं हुआ। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव का कहना है कि इस मामले में किसी ने शिकायत नहीं की है। उन्होंने टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की लेकिन कोई नहीं मिला। ट्रैक पर गश्त बढ़ा दी गई है।