{“_id”:”671162b54a47e2fc820f5224″,”slug”:”young-man-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charges-filed-orai-news-c-224-1-ori1005-121075-2024-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:47 AM IST

माधौगढ़। संदिग्ध हालात में युवक सड़क किनारे अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजन जानकारी पाकर उसे अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर रुपयों के लेनदेन में मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।
कोतवाली क्षेत्र के हरौली के मजरा कपूरे का पुरा निवासी बृजेश दोहरे उर्फ बोबी (36) मजदूरी करता था। बुधवार देर शाम वह गांव के पास ही सड़क किनारे अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे सीएचसी ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया। ब्रजेश की मां रामश्री ने बताया कि मंगलवार को पड़ोसी अरविंद दोहरे व रामआसरे के साथ वह शराब पी रहा था। इसके बाद दोनों लोग रात में बृजेश को घर छोड़कर चले गए। बुधवार सुबह उसने जब अपनी जेब देखी तो दो हजार रुपये गायब थे।
इस पर उसने अरविंद से रुपयों के बारे में पूछा तो बहस होने लगी और फिर दोनों में मारपीट हुई। बताया कि उसने दोनों को अलग अलग कराया। आरोप है कि अरविंद व रामआसरे ने उसकी हत्या कर दी है। मृतक के भाई महेश व गोरेलाल ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ रामसिंह ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।
