सिरसा कलार। बिजलीघर से जुड़े लगभग 50 गांवों को अब ओवरलोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी। बिजली घर में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर रख गया है। अब तक पांच एमवीए ट्रांसफार्मर से क्षेत्र में सप्लाई होती थी, जिससे ओवरलोडिंग होने के चलते आए दिन फाल्ट होते थे।
बिजलीघर से जुड़े जखा, भिटारी, मलथुआ, जहटौली, छानी, गिगौरा जैसे गांवों के लोगों ने लंबे समय से ओवरलोडिंग की समस्या का सामना किया है, खासकर गर्मियों और सिंचाई के मौसम में बहुत परेशानी होती है।
किसान सुरेंद्र, वीरेंद्र, मुकेश, वहीद, अजय और तुलसीराम का कहना है कि बिजली की लगातार कटौती से सिंचाई बेहद मुश्किल हो जाती थी। पलेवा के लिए पहले एक बीघा खेत को सींचने में दो दिन लग जाते थे, लेकिन अब इस समस्या से निजात मिलेगी।
कुठौंद के एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि गांवों और नलकूप संचालकों को अब बिजली की ओवरलोडिंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा। नई क्षमता के साथ, सभी को पर्याप्त बिजली मिल सकेगी।व
