UP by-election: All India alliance will remain in the state, SP agrees to give one more seat to Congress

यूपी उपचुनाव।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


यूपी के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को एक और फूलपुर सीट मिलना करीब-करीब तय माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में इंडिया गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। इसके लिए लगातार बातचीत हो रही है।

Trending Videos

यूपी की 9 विधानसभा सीटों गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, कुंदरकी, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां में चुनाव हो रहा है। सपा ने अभी तक इंडिया गठबंधन के तहत खैर और गाजियाबाद सीट कांग्रेस को देने की घोषणा कर दी है। जबकि, कुंदरकी छोड़ शेष सभी सीटों पर सपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस गाजियाबाद और खैर सीटें मिलने से संतुष्ट नहीं है। उसने मझवां और फूलपुर सीट पर भी दावा किया है। यही वजह है कि कांग्रेस ने गठबंधन के तहत मिली दोनों सीटों पर अभी तक अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं। सपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी हाईकमान फूलपुर सीट कांग्रेस को देने के लिए तैयार है। बशर्ते कांग्रेस यह सीट मिलने पर संतुष्ट हो जाए। तब सपा फूलपुर से अपना प्रत्याशी वापस ले लेगी।

महाराष्ट्र में सपा की गठबंधन से बढ़ी अपेक्षाएं

यूपी में कांग्रेस को तीन सीटें देने के साथ ही सपा की महाराष्ट्र में उससे अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। वहां सपा ने गठबंधन के तहत 12 सीटों पर दावा किया है। अखिलेश यादव ने भी अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हर बार हरियाणा जैसी स्थिति को सहन नहीं किया जा सकता है। हम यूपी में उदारतापूर्वक कांग्रेस के दावों को स्वीकार कर रहे हैं, तो अन्य राज्यों में भी हमें एवज में वैसे ही व्यवहार की अपेक्षा है। यहां बता दें कि यूपी में जिन कुल 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, उनमें से 5 सीटें 2022 के आम चुनाव में सपा जीती थी। सपा का मानना है कि जीती हुई पांच सीटों पर कांग्रेस का कोई दावा नहीं बनता। हारी हुई पांच सीटों में से तीन सीटें कांग्रेस को देना कोई कम बड़ी बात नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *