Roadways buses on Diwali: दिवाली पर लोगों को घर जाने और लौटने में दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन विभाग त्योहारों पर चार हजार अतिरिक्त बसें चलाएगा। साथ ही ड्राइवर-कंडक्टर एक्सट्रा कमाई भी करेंगें।
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”67191f2cb1d1959ae809ad4b”,”slug”:”up-four-thousand-additional-roadways-buses-will-be-on-the-road-on-diwali-driver-conductor-s-leave-will-be-2024-10-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: दिवाली पर सड़क पर होंगी चार हजार अतिरिक्त बसें, ड्राइवर-कंडक्टर की छुट्टियां रद्द, पर कमाएंगे पैसे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

यूपी रोडवेज की बसें दिवाली पर।
– फोटो : अमर उजाला।
दीपावली पर यात्रियों की आवाजाही आसान करने के लिए रोडवेज प्रशासन 4000 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इन बसों को जरूरत के हिसाब से रूटों पर उतारा जाएगा। इस संबंध में एमडी मासूम अली सरवर ने अधिकारियों को बसों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। एमडी ने बताया कि दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली से आने वालों की संख्या ज्यादा होती है, ऐसे में इस रूट पर अधिक बसें चलाई जाएंगी। अभी रोडवेज के बेड़े में 11 हजार बसें हैं, अतिरिक्त बसों के चलने से इनकी संख्या 15 हजार हो जाएगी। उन्होंने सभी सेवा प्रबंधकों और फोरमैन को बसों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं जिससे यात्रियों को कोई असुविधा न हो।