Mahant Dharamdas of Ayodhya said: Award a Hindu boy for atrocities and shoot a Muslim boy, this does not work

महंत धर्मदास
– फोटो : amar ujala

विस्तार


नगर के खुर्शीद क्लब ग्राउंड पर बुधवार रात गंगा-जमुनी तहजीब का समागम देखने को मिला। यहां जश्न-ए वारिस पाक के अवसर पर कव्वाली का आयोजन हुआ, जिसमें अयोध्या के महंत धर्मदास और मोबीन अहमद वारसी ऊर्फ लड्डन बाबा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

Trending Videos

मीडिया से बात करते हुए महंत धर्मदास ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा सरकार चाहे किसी की हो, अगर वह अराजकता उत्साहित करती है तो वह सरकार नहीं है। ये हिंदू का लड़का है, ये अत्याचार करता है तो इसको पुरस्कार दो। ये मुसलमान का लड़का है, ये गलत करता है तो इसको गोली मारो। ऐसा नहीं चलता है। 

ये भी पढ़ें – राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसदी बढ़ाया गया, पेंशनरों को भी फायदा

ये भी पढ़ें – सीएम योगी बोले- ग्राम पंचायतों को स्मार्ट बनाएं… जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र वहीं पर बनाएं

स्वार्थ में हुआ देश का बंटवारा 

महंत धर्मदास ने आगे कहा अपने पर विश्वास हो तो हम गलत न करें, हम सचरित्र रहें, हम धनवान रहें। अधिक से अधिक परिश्रम करके अपना काम करें। अपने अगल-बगल भी देखें कि कोई भूखा तो नहीं अगर भूखा है तो पहले उसे खिलाओ। आजादी से थोड़ा सा पहले से यह बवंडर चला और यहां तक आया। नहीं तो सब एक में ही रहे, एक साथ देश की आजादी में रहे। फिर बंटवारा हो गया और बंटवारा क्यों हुआ केवल स्वार्थ में। अब वहां के लोग भी रो रहे हैं और यहां के भी।

केवल राम-राम, अल्लाह कहने का फायदा नहीं 

उन्होंने ये भी कहा केवल राम-राम कहने से या केवल अल्लाह-अल्लाह कहने से फायदा नहीं है। कर्म करना पड़ेगा तभी फायदा है। जैसे गुड-गुड कहने से फायदा नहीं होगा, गुड जीभ पर डालना पड़ेगा तब जीभ स्वाद देगी। भारत में कभी भी आतंकवाद न रहा है और न रहेगा। मैं आपको बताता हूं चाहे वह हिंदू हो, चाहे वह मुलसमान करता हो, चाहे वह सिख करता हो और चाहे वह ईसाई करता हो उसका कोई भी माई-बाप नहीं होता है। सरकार उसको जहई का तहई करती है। 

चिंता से ज़्यादा अमल करें 

कार्यक्रम के चीफ गेस्ट डीआईजी सीआरपीएफ (त्रिसुंडी) राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि हम किसी भी चीज की केवल चिंता करते हैं अमल नहीं करते। मैं आपको बताऊं कि यदि हर आदमी यह संकल्प ले ले कि वह अपने विकास के लिए कार्य करेगा, अपने आगे बढ़ने के लिए कार्य करेगा, दूसरे को पीछे करने के लिए नहीं। हर आदमी चाहता है कि प्रेम और आपस में सौहार्द बढ़े लेकिन सिर्फ एक आशंका रहती है कि अगला गड़बड़ करेगा। अब अगर यह मैसेज हर व्यक्ति में कनवे हो जाए कि नहीं आप अपने को सही रखें सारी दुनिया सही हो जाएगी। 

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, इसको आचरण में लाए 

उन्होंने कहा एक कहावत कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना। होता क्या कि हम केवल शब्दों पर जाते हैं आचरण में नहीं लाते हैं। मैं यह कहना चाहता हूं कि यदि आप उसको आचरण में लाए तो उसका सबसे ज़्यादा लाभ आप को ही होगा। मैं सभी से यही अपील करता हूं कि आप बड़े बिजनेसमैन बन जाइये, आप बड़े अधिकारी बन जाइये, आप बड़े किसान बन जाइये। आप देखियेगा कि देश-समाज आपका अपने आप तरक्की कर लेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *