{“_id”:”671a946fe1fac226950aa48e”,”slug”:”gst-team-seizes-unaccounted-gold-worth-rs-15-crore-orai-news-c-224-1-ori1005-121425-2024-10-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: जीएसटी टीम ने 15 करोड़ का बेनामी सोना पकड़ा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:09 AM IST

उरई/जालौन/झांसी। बृहस्पतिवार को जीएसटी विभाग की टीमों ने उरई में सराफा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों से बगैर दस्तावेज के 15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया। इसके अलावा, बर्तन की दुकान और मैरिज गार्डन में भी कर चोरी पकड़ी गई। सभी से जुर्माना जमा कराया गया है। विभागीय टीमों की छानबीन जारी है।
जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर मनीष श्रीवास्तव व पुनीत अग्निहोत्री के नेतृत्व में टीम ने सुबह दस बजे छापा मारा। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। जांच के लिए पहुंची जीएसटी विभाग की छह टीमों ने पंकज ज्वैलर्स, श्रीहरी ज्वैलर्स, श्री सुदर्शन ज्वैलर्स और श्री व्यंकटेश ज्वैलर्स से 15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया। प्रतिष्ठान संचालक इस सोने के दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर कारोबारियों से 47 लाख रुपये पेनाल्टी जमा कराई गई। इसके अलावा, बंसल बर्तन भंडार में एक करोड़ रुपये के ऐसे बर्तन मिले, जिनसे संबंधित दस्तावेज कारोबारी नहीं दिखा सके। इस पर दो लाख रुपये पेनाल्टी वसूल की गई। दाऊजी मैरिज गार्डन में कर चोरी सामने आने के बाद तीन लाख रुपये पेनाल्टी जमा कराई गई। जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर एके सिंह ने बताया कि सभी प्रतिष्ठानों से पेनाल्टी जमा कराई गई है। विभाग की पड़ताल जारी है। उधर जालौन संवाद के अनुसार, गुरुवार को असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी झांसी विपिन सोनकर के नेतृत्व में टीम ने पंकज ज्वैलर्स, बंसल बर्तन भंडार और दाऊजी गार्डन पर छापा मारा।
