{“_id”:”671bfb639c1b34c084011bd4″,”slug”:”teenager-raped-forced-to-have-abortion-report-filed-orai-news-c-224-1-ori1005-121439-2024-10-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भपात कराया, रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:41 AM IST

सिरसाकलार (जालौन)। किशोरी को गांव का ही एक व्यक्ति साइकिल में बैठाकर बगीचे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे गोलियां खिला दीं।
पेट में दर्द होने पर उसने माता पिता को पूरी बात बताई तो घर में खलबली मच गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी डेयरी संचालक है। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि अप्रैल माह से उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव में ही डेयरी संचालक 50 वर्षीय व्यक्ति के यहां प्रतिदिन दूध देने जाती थी। वह व्यक्ति उसकी बेटी को टॉफियां देता था। इससे वह कुछ देर बैठी रहती थी। करीब सात माह पहले डेयरी संचालक हरनाम सिंह बेटी से बोला कि गांव के पास स्थित बगीचे में बेर लगे हैं चलो तुम्हें खिलाकर लाता हूं।
इसके बाद आरोपी उसे साइकिल पर बैठाकर एकांत जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने बेटी से कहा कि वह किसी को कुछ भी नहीं बताए वह उसे टॉफियां खिलाता रहेगा। इसके बाद आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब बेटी गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे गर्भपात कराने के लिए गोलियां खिला दीं और बोला कि तुम्हारा पेट बढ़ रहा है यह खाने से सही हो जाएगा। गोलियां खाने से उसका गर्भपात हो गया।
इसके बाद जब बेटी के पेट में लगातार दर्द रहने लगा तो उसने पूरी बात अपनी मां व उसे बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ शैलेंद्र वाजपेयी ने बताया कि मामला पुराना है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल की जा रही है।स
