Rambhadracharya said when churches and mosques are not taken over then temples also cannot be taken over

विजेथुआ धाम पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में विजेथुआ धाम पर हनुमान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने हनुमान कथा सुनाई। कथा से पूर्व यहां सत्य पथ फाउंडेशन के संरक्षक विवेक तिवारी के आवास पर जगद्गुरु ने मीडिया से बात की। 

उन्होंने ज्ञानवापी पर लोवर कोर्ट से रिट खारिज होने पर बड़ा बयान दिया। कहा कि हम हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। मंदिर पर सरकार के अधिग्रहण पर एक बार फिर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कहा कि पहली बात तो सबसे प्रमाणित हिंदू धर्माचार्य मैं ही हूं। मेरी प्रतिक्रिया यह है कि यदि चर्चों का अधिग्रहण नहीं हो रहा है, मस्जिदों का अधिग्रहण नहीं हो रहा है, तो हिंदू मंदिरों का भी अधिग्रहण नहीं होना चाहिए। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: घर से निकले थे फूल बेचने, रास्ते में यूं आई मौत; दो की मौके पर ही टूट गई सांसें… आठ की हालत नाजुक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *