Maharashtra elections: SP will field its candidates under any circumstances, seat sharing with India alliance

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के रण से नहीं हटेगी। भले ही उसे इंडिया गठबंधन के तहत सीटों का हिस्सेदार न बनाया जाए। उसने दो सिटिंग सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर अभियान तेज कर दिया है। कई अन्य सीटों पर भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी है।

सपा ने महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के तहत 12 सीटें मांगी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद महाराष्ट्र में चुनावी सभाएं कर चुके हैं। लेकिन, गठबंधन ने अभी तक सपा के दावे को स्वीकार नहीं किया है। अलबत्ता सपा नेता फहद अहमद को एनसीपी (शरद गुट ) ने अनुशक्तिनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दे दिया है। फहद अहमद ने सपा छोड़ दी है। फहद मूल रूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं।

सपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भिवंडी ईस्ट और मानखुर्द शिवाजी नगर सीटें जीती थीं। यहां फिर से सपा ने उन्हीं प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। मानखुर्द शिवाजी नगर से सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबु आसिम आजमी मैदान में हैं। मानखुर्द शिवाजी नगर में सपा ने रविवार को बाइक रैली भी निकाली। सपा सूत्रों के मुताबिक, सपा वहां कुछ और सीटों पर भी प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। अबु आसिम आजमी पहले ही कह चुके हैं कि अगर महाराष्ट्र में हिस्सेदारी नहीं मिली तो यहां भी हरियाणा की तरह हो जाएगा। सपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी का भी कहना है कि वहां सपा कुछ और सीटों पर भी प्रत्याशी उतार सकती है।

सपा दफ्तर के बाहर लगा ”न बटेंगे-न कटेंगे” पोस्टर

सपा दफ्तर के बाहर ”न बटेंगे-न कटेंगे-2027 में नफरत करने वाले हटेंगे” पोस्टर लगाया गया है। युवा नेता रंजीत सिंह की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में कहा गया है कि हिंदू-मुस्लिम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *