राजधानी लखनऊ में दो दिन पहले पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत हो गई थी। इस पर सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने इसे काफी गंभीरता से लिया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि चिनहट थाने में पुलिस हिरासत में मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच चल रही है। मामले में मां की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यदि पुलिस अधिकारी भी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *