लखनऊ-बाजारखाला में पड़ोसी ने बेटों के साथ मिलकर व्यापारी की कार पर पथराव कर दिया। घटना में व्यापारी की पोती घायल हो गई। पुलिस ने चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, जबकि चाचा-भतीजा को गिरफ्तार कर लिया।
खबर वही जो सत्य हो

इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य के मुताबिक आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या की कोशिश, हत्या का प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी कृष्ण कुमार पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। उसके भतीजे वैभव को जेल भेजा गया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है.