loader

Teacher's house set on fire, bike burnt after witnessing attack on friend



लखनऊ। दोस्त पर हमले के गवाह शिक्षक को दबंगों ने पहले गवाही से हटने के लिए कहा। कई बार धमकी दी। नहीं मानने पर उनके घर के बाहर फायरिंग की। घर में आगजनी के साथ ही बाहर खड़ी बाइक फूंक दी। छह दिन तक पीड़ित को टरकाने के बाद पारा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

हंस खेड़ा पारा निवासी आशीष दुबे के मुताबिक वह पुरानी कांशीराम काॅलोनी के गरीब व असहाय बच्चों को पढ़ाते हैं और वहीं पर रहते हैं। आरोप है कि एक नवंबर की रात में वह पुरानी कांशीराम कॉलोनी स्थित ट्यूशन संस्थान पर दोस्त योगेंद्र के साथ सो रहे थे। देर रात दो से तीन बजे के बीच कॉलोनी के अभय, शंकर, अनुराग, दिनेश व अन्य संस्थान के सामने पहुंचे। फायरिंग करते हुए गाली देकर बाहर बुलाया। बाहर नहीं आने और दरवाजा नहीं खोलने पर आरोपियों चिढ़ गए। आशीष की गाड़ी और मकान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसमें आशीष की बाइक और एक ऑटो जल गया। शोर मचने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।

शोर मचाने पर भाग निकले आरोपी

पीड़ित का कहना है कि आरोपी अक्सर मारपीट करते रहते हैं। इन पर कई मुकदमे भी हैं। उनका कहना है कि आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 सितंबर को उनके दोस्त पंकज पर हमला किया था। मामले में वह गवाह हैं। आरोप है कि स्थानीय पुलिस की शह पर आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *