खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6731f8fa6ec6425e730bd313″,”slug”:”gym-trainer-girl-in-orai-commits-suicide-by-sending-a-video-message-to-her-mother-2024-11-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कब पकड़े जाएंगे जिया के हत्यारे: 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, जिम ट्रेनर ने मां को भेजा था मरने का वीडियो”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जिम ट्रेनर जिया
– फोटो : अमर उजाला
यूपी के उरई की बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा व जिम ट्रेनर ने घर में चादर से फंदा लगाकर जान दी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। मृतका की मां की तहरीर पर जिम संचालक व उसके तीन साथियों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतका ने अपने मोबाइल पर वीडियो ऑन कर आत्मघाती कदम उठाया। इसके साथ ही अपनी मां को मैसेज भी भेजकर क्षमा मांगी और आरोपियों पर कार्रवाई करवाने की बात कही। मृतका ने अपने वीडियो मैसेज में अपनी मां को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि वह हिमांशु को ना छोड़े। उसने उसे प्रेम जाल में फंसाकर धोखा दिया है।