{“_id”:”67363534d229d0274f0c30f4″,”slug”:”there-will-be-power-cut-in-many-areas-including-aliganj-today-lucknow-news-c-13-1-lko1029-952682-2024-11-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: अलीगंज सहित कई इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। अलीगंज सहित शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को मेंटेनेंस के चलते बिजली बंद रहेगी। रहीमनगर के एक्सईएन अक्षय प्रताप सिंह के मुताबिक 60 फीटा रोड फीडर के सुलभ आवास, मुख्य रोड व क्रॉसिंग के पास पेड़ों की कटाई-छंटाई के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। जेई पंकज यादव के अनुसार पुरनिया उपकेंद्र की सीतापुर महायोजना, सेक्टर क्यू से के तक और गोयल चौराहा के आसपास सुबह 11 से दोपहर 01 बजे तक बिजली नहीं आएगी। अलीगंज के सेक्टर एम, एन, एल, ओ की बिजली दोपहर 12 से शाम चार बजे तक प्रभावित रहेगी। फैजुल्लागंज उपकेंद्र के गाजीपुर इलाके की बिजली सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक बंद होगी।
