कोंच। भाजपा कोंच नगर की संगठनात्मक बैठक सभासद दंगल सिंह यादव के आवास पर शुक्रवार को हुई। कार्यक्रम के नगर चुनाव अधिकारी एवं पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने कहा कि नगर में लगभग 10 हजार प्राथमिक एवं 138 सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं। दूसरे चरण में अब संगठन के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जिसमें सबसे पहले बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति का गठन शक्तिकेंद्र चुनाव अधिकारियों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। बूथ स्तर पर निर्वाचन का कार्य 30 नवंबर तक पूरा कराना है। नगर अध्यक्ष का निर्वाचन दिसंबर माह में कराया जाएगा।
विधायक मूलचंद निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र निरंजन ने भी विचार रखे। इस दौरान सुनील लोहिया, डॉ. आशुतोष मिश्रा, प्रेमनारायण वर्मा, शिवप्रसाद निरंजन, सुनील शर्मा, ब्रजेंद्र कुशवाहा, श्याम किशोर गुर्जर, श्याम बिहारी, अनिल वर्मा, अवध यादव, प्रदीप वर्मा व अनिल अग्रवाल आदि रहे।ह
