सीतापुर में मामूली बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले। फायरिंग कर दहशत फैलाई। घटना में एक दर्जन लोग घायल हो गए। 


loader

two sides clashed with sticks and bullets spreading panic In Sitapur dozen injured

anuj crime
– फोटो : iStock



विस्तार


यूपी के सीतापुर में शनिवार रात जमकर फायरिंग हुई। मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद होने लगा। दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इसके साथ ही जमकर लाठियां चलीं। इस घटना में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। 

घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पांच लोगों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें