Attack on BJP Leader Home in Sitapur Wife Injured in Poll-Related Clash UP Crime news in Hindi

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : संवाद

विस्तार


सीतापुर में शनिवार की रात संदना थाना क्षेत्र निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर देर रात चुनावी रंजिश के कारण दबंगो ने जमकर उत्पात मचाया। उनके घर पर फायरिंग के साथ घर मे तोड़फोड़ की गई। इस घटना में मंडल अध्यक्ष की पत्नी के हाथ मे फ्रैक्चर भी हुआ है।

मंडल अध्यक्ष की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद संग कुछ बाहरी लोगों पर गम्भीर धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, एक वाहन को कब्जे में लिया गया है। इसके साथ छह लोग हिरासत में।लिए गए हैं। मौके से एक। लाइसेंसी पिस्टल भी कब्जे में ली गई है। 

इलाके के बेहड़ा गांव निवासी बीनू अवस्थी ने बताया कि उनके पति सुरेंद्र अवस्थी भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं। शनिवार रात अपने घर पर सास व जेठानी व बच्चे के साथ सोई थी। देर रात  दरवाजे पर जोहरियामऊ निवासी बीरेन्द्र मिश्र उर्फ बीरू अपनी चार गाडीयों के साथ दरवाजे पर आए।

बताया कि मेरे पति राजस्थान के मेहदीपुर व बृदावन धाम दर्शन करने गये हुए थे। बीरू मिश्रा ने मेरे ससुर का नाम लेकर आवाज लगायी। तब मेरे सास ने मुझे जगाया और दरवाजा खोलकर देखने को कहा। मैने दरवाजा खोला तो बीरू मिश्रा और उनके दोनो पुत्र करन और अमन संग अन्य दो बाहरी व्यक्ति मेरे घर में घुस गये।। सभी मेरे पति को ढूंढने लगे, मेरे मना करने पर मुझे मारना-पीटना शुरू कर दिया।

सास व जेठानी ने मेरा बचाब किया तो मेरी जेठानी व सास को धक्का दे दिया और जान से मारने की धमकी दी। मेरे घर का सामान तोड़ने-फोड़ने लगे। इसी दौरान बीरू मिश्रा ने अपने असलहों से मुझे मारने की नियत से 4-5 फायर किया। लगभग दस अन्य बाहरी व्यक्ति जो दरवाजे पर खड़े थे वे अपनी गाडीयों में बैठकर भाग गए।

 

मैने अपने पति को फोन पर घटना बताई। मेरे पति ने थाना अध्यक्ष को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हमारी जान बचायी।  एएसपी दक्षिणी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वीरू मिश्रा, उनके दो पुत्र संग छह लोगों को हिरासत में लिया है। लाइसेंसी असलहा भी कब्जे में है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *