जालौन- जिले के बंगरा कस्बे में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान के बीचों बीच एक युवक की सिर कुचली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह टहलने वालों ने जब मैदान में लाश पड़ी देखी, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना माधौगढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया. फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूना एकत्र कर मले की जांच शुरू की है।
