Jalaun News: वेबसाइट के माध्यम से साइबर ठग ने संपर्क किया। टेलीग्राम एप में युवक को जोड़ा। युवक से एक करोड़ 79 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”673cb4da9c0e338a340ac889″,”slug”:”jalaun-lost-1-crore-79-lakhs-in-greed-of-more-profit-cyber-thug-contacted-through-website-2024-11-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun: ज्यादा मुनाफे के लालच में एक करोड़ 79 लाख गंवाए, वेबसाइट के माध्यम से साइबर ठग ने किया संपर्क”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
रुपये निवेश कर अच्छे फायदे का लालच देकर साइबर ठग ने युवक से विभिन्न खातों में एक करोड़ 79 लाख ट्रांसफर करा धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित को जब अहसास हुआ तो उसने साइबर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के नया रामनगर निवासी आदर्श विश्नोई ने साइबर क्राइम पुलिस को बताया कि वह पहले अमेरिका में नौकरी करते थे। कुछ साल काम करने के बाद भारत लौट आए। अब वह नोएडा में नौकरी कर रहे हैं।
उन्हें ऑनलाइन वेबसाइट एम.ईएमसीईईएस.कॉम के माध्यम से रुपये लगाकर अच्छे मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया और उससे विभिन्न अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कराया गया। फोन करने वाले ने अपना नाम सुरेंद्र कुमार बताते हुए मोबाइल नंबर बताए। इस पर उसने कई बार में बताए हुए अकाउंटों में एक करोड़ 79 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।