{“_id”:”673e2e24d06ea5121e0ee764″,”slug”:”innocent-bike-rider-dies-due-to-collision-with-vehicle-parents-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-122395-2024-11-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत, माता-पिता घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कालपी (जालौन)। वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। माता-पिता गंभीर घायल हो गए।
कदौरा थाना क्षेत्र के हांसा गांव निवासी प्रमोद अहिरवार, पत्नी रितु व चार वर्षीय मासूम राज के साथ बुधवार की देर शाम बाइक से उरई से अपने घर लौट रहा था। कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड से कदौरा मार्ग पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए। मासूम राज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कालपी पहुंचाया। यहां से दोनों को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि वाहन की तलाश की जा रही है।
