06:12 AM, 23-Nov-2024

Katehari By Election Result Live: कुछ देर में शुरू होगी वोटों की गिनती, सपा-भाजपा में है सीधा मुकाबला

चुनाव, चुनौती और राजनीतिक जद्दोजहद के बीच इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई। आज कटेहरी को नया विधायक मिल जाएगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 23 नवंबर को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। पीएसी व पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। कुल 31 चक्र की गणना के बाद नतीजा घोषित होगा।

सबसे पहले पोस्टल मतों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी। एक साथ 14 टेबल पर कुल 14 बूथों की गणना होगी। 31 राउंड की मतगणना पूरी होने के साथ ही कटेहरी के नए विधायक की घोषणा हो जाएगी।

सपा-भाजपा में है सीधा मुकाबला

 

उपचुनाव में भाजपा से धर्मराज निषाद, सपा से शोभावती वर्मा व बसपा से अमित वर्मा चुनाव मैदान में हैं। आठ निर्दल भी चुनाव मैदान में हैं। 20 नवंबर को 425 बूथ पर सकुशल मतदान संपन्न हुआ था। यहां से सपा के लालजी वर्मा विधायक चुने गए थे। लेकिन आम चुनाव में उनके सांसद चुने जाने के बाद सीट रिक्त हुई और उपचुनाव कराया गया।

प्रशासन ने मतगणना के लिए तैनात कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को फिर से प्रशिक्षित किया। सभी को जिम्मेदारी की जानकारी देते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पालन करने के लिए कहा। चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई तो जिम्मेदारी तय करते हुए तत्काल कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें