संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:47 PM IST
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6748b3bfff41c321930e21c3″,”slug”:”a-labourer-going-to-the-field-was-hit-by-a-tractor-and-died-orai-news-c-224-1-ori1005-122685-2024-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: खेत पर जा रहे मजदूर को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:47 PM IST

उरई। खेत पर जा रहे मजदूर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़ोरा गांव निवासी बालकिशुन (65) गुरुवार की दोपहर खेत पर मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही वह महारानी गार्डन गेस्ट हाउस के पास पहुंचे कि पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी करते थे। उनके दो पुत्र हैं। उनकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।