अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र

Updated Thu, 24 Apr 2025 12:03 AM IST

Shubham Dwivedi body reached Lucknow: पहलगाम आतंकी हमले के शिकार कानपुर के शुभम द्विवेदी का शव लखनऊ पहुंचा। यहां से उसे कानपुर ले जाया गया। अंतिम संस्कार गुरुवार को कानपुर में होगा।


Pahalgam accident: The body of deceased Shubham of Kanpur reached Lucknow airport, atmosphere became emotional

ब्रजेश पाठक ने दी श्रद्धांजलि। शुभम के साथ नेपाल के युवक शव भी पहुंचा।
– फोटो : अमर उजाला।


loader

Trending Videos



विस्तार


मंगलवार को हुए पहलगाम हादसे में कानपुर के शुभम द्विवेदी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज रात करीब पौने 12 बजे उनका शव लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। इस मौके पर पुलिस के साथ शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शव के पहुंचने के बाद यहां भारी मात्रा में भीड़ जमा हुई थी। पार्थिव शरीर को लखनऊ से सड़क मार्ग से कानपुर ले जाया गया। कल कानपुर में शव का अंतिम संस्कार होगा। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एयरपोर्ट पहुंचे। वहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। शुभम के साथ नेपाल के युवक सुदीप न्यूपाने का शव भी एयरपोर्ट पहुंचा। लखनऊ एयरपोर्ट से उतरने के बाद उसे सड़क मार्ग से नेपाल पहुंचाया जाएगा। 

Trending Videos

शुभम द्विवेदी की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

 पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की अंतिम यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे लखनऊ से कानपुर के लिए रवाना होंगे। वह महराजपुर के हाथीगांव स्थित शुभम द्विवेदी के आवास जाएंगे। परिजनों को ढांढस देने के बाद अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। वहां से लौटकर दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं से मिलेंगे।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें