
राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित हिंदी संस्थान के निराला सभागार में अखिल भारतीय हिंदी पत्रकार संघ व रंगभारती की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मंत्री दयाशंकर सिंह एवं महंत दिव्या गिरी ने वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया।
