
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6841fff5862feb83330ac7e1″,”slug”:”gang-rape-accused-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1238107-2025-06-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। नौकरी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को गोमतीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में बुधवार को तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धारा में एफआईआर दर्ज की गई थी।
इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद तिवारी के मुताबिक, मूलरूप से हरदोई निवासी युवती को नौकरी की तलाश थी। इस सिलसिले में गोमतीनगर में उसकी पहचान सीतापुर के सदना के नीरज सिंह से हुई थी। आरोपी ने पीड़िता को गोमतीनगर में घर दिलाया और नौकरी दिलवाने की बात कही। एक दिन उसने नौकरी के बहाने पीड़िता को होटल मिलने बुलाया। यहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को पिला दिया था। फिर आरोपी, उसके भाई उमेश ने एक अन्य साथी ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। गर्भवती होने पर आरोपियों ने धोखे से गर्भपात भी करा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।