11:23 AM, 11-Aug-2025

बाढ़, जलभराव से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा- सीएम योगी


मानसून सत्र में बाढ़, जलभराव से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा- सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला

सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान बाढ़, जलभराव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य सभी मुद्दों पर सरकार ने पिछले 8.5 वर्षों में जो कुछ भी किया है, उस पर भी चर्चा होगी। विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के विजन को लेकर 13-14 अगस्त को 24 घंटे की चर्चा होगी।

सीएम ने आगे कहा कि चर्चा के बाद, हम सदन में एक विस्तृत कार्ययोजना की भी घोषणा करेंगे। उसमें बताएंगे कि कैसे सरकार नीति आयोग के मार्गदर्शन में विशेषज्ञों की मदद से इस विजन डॉक्यूमेंट में आम जनता के साथ-साथ हर वर्ग के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए, सरकार अगले 25 वर्षों की कार्ययोजना के साथ अपना विजन सदन के पटल पर रखेगी। 

11:17 AM, 11-Aug-2025

कांवड़ लेकर विधानसभा पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान


कांवड़ लेकर विधानसभा पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान
– फोटो : अमर उजाला

सपा विधायक अतुल प्रधान मानसून सत्र में एक अनोखी कांवड़ लेकर पहुंचे। उनके कंधे पर जो कांवड़ थी, उसमें एक तरफ सरकार स्कूल व बच्चों की तस्वीर लटक रही थी। दूसरी तरफ सरकारी शराब की दुकान की तस्वीर लटक रही थी। वहीं ऊपर डंडे पर बाबा साहेब और राम मनोहर लोहिया की तस्वीर लगा रखी थी। 

10:33 AM, 11-Aug-2025

खास ड्रेस में विधानसभा पहुंचे सपा विधायक, जताया विरोध


सपा विधायक सचिन यादव
– फोटो : अमर उजाला

सपा विधायक सचिन यादव एक खास तरह की ड्रेस पहनकर विधानसभा पहुंचे। जो चर्चा का विषय बना रही। उनके काले रंग के कुर्ते में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आत्महत्या जैसे शब्द लिखे थे। वह डिग्री लिखा एक कागज अपने हाथ में फोल्ड करके ले रखा था। उनकी ड्रेस वैसी ही थी, जब कोई छात्र अपनी डिग्री लेने विवि जाते समय पहनता है। इस तरह की ड्रेस पहनकर उन्होंने अनोखे अंदाज में सरकार के प्रति अपना विरोध जताया। 

10:29 AM, 11-Aug-2025

सदन में आकर मुद्दों पर चर्चा करे विपक्ष- ब्रजेश पाठक

मानसून सत्र को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि विभिन्न विधेयकों पर चर्चा के साथ-साथ सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दे भी उठाएंगे। हमारी सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ तत्पर है। विपक्ष को सदन में सकारात्मक चर्चा करनी चाहिए।

 

10:00 AM, 11-Aug-2025

UP Monsoon Session Live: विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, सीएम बोले- बाढ़, जलभराव से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इसमें मुख्य विपक्षी पार्टी सपा स्कूलों के विलय, बाढ़ और बिजली निजीकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। वहीं सत्ता पक्ष विजन डॉक्यूमेंट-2047 का मसौदा पेश करेगा।

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सर्वांगीण एवं सतत विकास के लिए विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश-2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है। सभी सदस्य इस डॉक्यूमेंट की कार्ययोजना के संबंध में आगामी 13 अगस्त से 24 घंटे के लिए सत्र में सकारात्मक चर्चा करेंगे। 

सीएम ने आगे कहा कि यह देश व प्रदेश की प्रगति का माध्यम बनेगी। साथ ही विधानसभा देश में राज्य की एक नई छवि प्रस्तुत कर पाएगी। यह किसी पार्टी विशेष का नहीं, बल्कि राज्य का एजेंडा है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *