बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार लहचूरा थाना क्षेत्र में देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां सवारियों से भरी आपे में तेज रफ्तार ईको कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आपे चालक सहित सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को राहगीरो व पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया। देर रात मऊरानीपुर से सवारियों को लेकर सिजारी जा रही आपे जैसे ही लहचूरा थाना क्षेत्र के धवाकर के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आपे पलट गई। वही घटना के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। वही आपे में सवार लोगो की चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने टैक्सी में फसे लोगों को बाहर निकाला, 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु मऊरानीपुर अस्पताल लाये। जहां गुढ़ा निवासी सुरेन्द्र, सिजारी बुजुर्ग निवासी दिनेश, आपे चालक मलखान की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद झांसी रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *