
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6955831ae00c5ec7990d2dc8″,”slug”:”two-youths-fight-on-the-road-video-goes-viral-orai-news-c-224-1-ori1005-138669-2026-01-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बीच सड़क पर दो युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोंच। कस्बे के मेन रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बीच सड़क पर दो युवकों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों युवकों में पहले कहासुनी हुई जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। व्यस्त मार्ग पर हुई इस उठा पटक के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला बढ़ता देख बीच-बचाव कर दोनों युवकों को अलग कराया। इसी दौरान किसी राहगीर ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। (संवाद)