{“_id”:”69581eb1cafc8788e9055633″,”slug”:”a-young-man-from-nepal-died-on-the-kushinagar-express-the-train-was-halted-for-10-minutes-orai-news-c-224-1-ori1005-138754-2026-01-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: कुशीनगर एक्सप्रेस में नेपाल के युवक की मौत, ट्रेन 10 मिनट खड़ी रही”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। मुंबई से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल कोच में 42 वर्षीय नेपाली युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात लगभग 9:28 बजे जब ट्रेन उरई स्टेशन पहुंची तो कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे डॉक्टर पहले से मौजूद थे। स्टेशन पर ट्रेन के जनरल कोच से यात्री को उतारा गया। रेलवे डॉक्टर देव कौशिक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव ने बताया कि युवक की पहचान नेपाल के रूपमदेह निवासी नेउवपाने (42) के रूप में हुई है। वह मुंबई के एक होटल में काम करता था और गोरखपुर जा रहा था। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। जीआरपी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। (संवाद)
