
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य
– फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर आधुनिकीकरण नहीं हुआ तो पुलिस बल पिछड़ जाएगा। जिसका कानून के राज पर खतरनाक असर पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजी कांफ्रेंस में स्मार्ट पुलिसिंग के जो सूत्र बताए थे, हमें उनका अनुसरण करना है। पुलिस को माडर्न होने के साथ मोबाइल होना पड़ेगा।
अलर्ट के साथ अकाउंटेबिल, रिलायबल के साथ रिस्पांसबिल और टेक्नोसेवी होने के साथ फिजिकली ट्रेंड होना होगा। योगी बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर यूपी 112 के दूसरे चरण के तहत उच्चीकृत पीआरवी के फ्लैग ऑफ और यातायात कर्मियों को एसी हेलमेट वितरण करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
ये भी पढ़ें – प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज होगी बारिश, अरब सागर की तरफ से बढ़ी है सक्रियता
ये भी पढ़ें – राहुल गांधी के हाथों से चर्चाओं में आई पॉकेट संविधान का लखनऊ से है सीधा कनेक्शन, जानिए पूरी कहानी
उन्होंने पुलिस बल की सराहना करते हुए कहा कि सात साल में प्रदेश पुलिस ने देश में अपनी नई पहचान कायम की है। यूपी को भी नई पहचान दिलाई है। सात वर्षों में प्रदेश में कायम किए गये कानून के राज को दुनिया देख रही है। इसने पुलिस का सम्मान बढ़ाया है।
निवेश और व्यापार की नई संभावनाओं तथा विकास एवं रोजगार के नए मुकाम तक पहुंचाने में मदद की है। कानून का राज स्थापित होने से यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।
