लखनऊ। उधना जंक्शन से अयोध्या कैंट के बीच 13 फरवरी से स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन लखनऊ के रास्ते चलेगी। इसमें जनरल, स्लीपर व एसी की बोगियां रहेंगी। इसे दोनों ओर से सात-सात फेरों में चलाया जाएगा।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन नंबर 09093 उधना अयोध्या कैंट स्पेशल उधना से 13 फ़रवरी से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार सुबह 7ः25 बजे रवाना होकर वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, बीना, झांसी, कानपुर सेंट्रल होते हुए अगले दिन सुबह 7ः45 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। यहां से यह ट्रेन बाराबंकी होते हुए यह सुबह 8ः30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09094 अयोध्या कैंट उधना स्पेशल अयोध्या कैंट से 14 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार शाम 5ः17 बजे चलकर शाम 6ः40 बजे लखनऊ तथा यहां से चलकर अगले दिन शाम सवा पांच बजे उधना पहुंचेगी।
