
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”697663dc6f2fa3d7c7061094″,”slug”:”an-elderly-man-lay-down-on-the-railway-tracks-the-freight-train-was-stopped-by-applying-the-emergency-brakes-orai-news-c-224-1-ori1005-139656-2026-01-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: रेलवे ट्रैक पर लेटा बुजुर्ग, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी मालगाड़ी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के उरई सरसोकी सेक्शन के इकलासपुरा रेलवे क्रासिंग पर एक वृद्ध लेट गया। कानपुर से झांसी की ओर आ रही मालगाड़ी के चालक ने दूर से देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। आरपीएफ के दरोगा देशराज सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और वृद्ध को थाने लाए। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने मामले से आरपीएफ को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के दरोगा देशराज सिंह, बीके पाल वृद्ध को थाने लाए और पूछताछ कर उनके परिजन को बुलाया। आरपीएफ दरोगा के मुताबिक, लहरियापुरवा निवासी बुजुर्ग परिजनों से परेशान थे। परिजन को उन्हें सौंप दिया गया। इसके चलते मालगाड़ी लगभग 15 मिनट खड़ी रही। (संवाद)