सोने-चांदी में रिकॉर्डतोड़ तेजी ने शादी वाले घरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेटियों के हाथ पीले करने का सपना संजोए पिताओं को गहरा झटका लगा है। हालात ऐसे हैं कि दाम घटने की आस में हर दिन गुजर जाता है, लेकिन अगले ही दिन कीमतें और ऊपर पहुंच जाती हैं। नतीजतन कई परिवारों में लोग पत्नी और मां के पुराने गहने गलाकर बेटियों के लिए नए जेवर बनवाने के लिए मजबूर हो गए हैं।

Trending Videos



भाव सातवें आसमान पर पहुंचने से सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा है। कारोबार लगभग ठप हो गया है। बताया जा रहा है कि एक ही रात में सोना करीब 16 हजार रुपये और चांदी 32 हजार रुपये से अधिक महंगी हो गई। ऊंचे दामों के कारण आम ग्राहक बाजार से दूर हैं। सिर्फ 20–30 फीसदी बुलियन कारोबारी ही निवेश के भरोसे टिके हैं, जबकि छोटे दुकानदारों के यहां बोहनी तक नहीं हो पा रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें