यूपी के गोंडा में बाबापुरवा ठोरहंस से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रोशनी (21) अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। लेकिन, उसके पिता चंद्र प्रकाश पांडेय और भाई राहुल पांडेय को यह मंजूर नहीं था। नतीजा यह रहा कि पिता-पुत्र ने शुक्रवार को करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के बाबापुरवा ठोरहंस निवासी चंद्र प्रकाश पांडेय की बेटी रोशनी (21) का मनकापुर के बक्सरा आज्ञाराम कुंजलपुर निवासी परमेश्वर पाठक (दूर के रिश्तेदार) से फोन से बातचीत हुआ करती थी। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं। दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह एक दूसरे से शादी करना चाहते थे।
