लखनऊ -प्रदेश में समावेशी व समान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल के बजट में स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) की तर्ज पर स्पेशल एजुकेशन जोन (एसईजेड) बनाने की घोषणा की गई थी। लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर समेत आधा दर्जन जिलों में यह एक मॉडल केंद्र के रूप में बनना था। इसके लिए पांच करोड़ का बजट प्रावधान भी किया गया था।

किंतु साल भर में यह योजना आकार नहीं ले सकी है। जबकि 11 फरवरी को अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट भी प्रस्तुत किया जाने वाला है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में हर मंडल में एक राज्य विश्वविद्यालय व हर जिले में एक निजी विश्वविद्यालय की स्थापना की कवायद की जा रही है। लगभग सभी मंडलों में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना का लक्ष्य भी पूरा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *