उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले एक छात्र ने बोर्ड परीक्षा की कॉपियां देखने के लिए 9 महीने लड़ाई लड़ी। मामला राज्य सूचना आयोग तक पहुंचा और आखिर में माध्यमिक शिक्षा परिषद से मांग मंनवा ली। आयोग ने परिषद को फटकार लगाई और कार्रवाई की भी चेतावनी दी।
दरअसल, झांसी निवासी शशि शेखर दुबे ने पिछले यूपी बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। शशि को गणित में 100, हिंदी में 92, विज्ञान में 90, सामाजिक विज्ञान में 87, चित्रकला में 84 और अंग्रेजी में 73 अंक मिले थे।
