अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish

Updated Tue, 10 Feb 2026 09:18 PM IST

आरोपी सोमवार रात नशे की हालत में घूमता देखा गया था। वारदात के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


UP News: Sensational incident in UP, Dalit girl raped and murdered in Sitapur

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : amar ujala



विस्तार

सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र में पांच वर्षीय दलित बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। वह सोमवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। देर रात उसका शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर बनी अपनी ही झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा मिला। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि मंगलवार रात मुख्य आरोपी सुरेंद्र यादव को सकरन क्षेत्र के लहसड़ा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। परिजनों ने भी सुरेंद्र पर ही शक जताया था। यह सोमवार रात गांव में नशे में घूमता दिखा था।

Trending Videos

ग्रामीणों के अनुसार मासूम के गर्दन और शरीर पर चोट के निशान थे। कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। मौके पर पहुंचे एसपी, एएसपी दक्षिणी व सीओ ने जांच की। मंगलवार सुबह फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्या गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें – पल्लवी पटेल को पुलिस फोर्स ने घेरा, बिखरे दिखे बाल; बैरिकेडिंग लगा रोका तो गुस्से में सड़क पर बैठीं



ये भी पढ़ें – योगी बोले- कभी नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, पांच का सुसाइड, ‘मैं ठाकुर हूं’ वाली महिला का नया वीडियो

गांव में पुलिस बल व पीएसी को तैनात किया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के अनुसार मासूम से दुष्कर्म हुआ है। नाजुक अंगों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। खून भी अधिक बहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *