लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आधा दर्जन लोगों को रौंदने वाले कार आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया जिसमें एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि कार चालक उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बल्लू खेड़ा का रहने वाला गौरव सिंह (21) है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Trending Videos

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को कार बरामद कर लिया था। बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कार चालक एक निजी विद्यालय में इंटर का छात्र है। वह उन्नाव के बल्लू खेड़ा निवासी सरिया सीमेंट के व्यापारी रविंद्र विक्रम सिंह का बेटा है। दुर्घटना के समय गौरव सिंह चौहान (21) कार चला रहा था पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कार छोड़कर भाग निकला था चालक, ये है पूरा मामला

बंथरा में बृहस्पतिवार शाम फेयरवेल पार्टी से लौट रहे 12वीं के छात्र ने रफ्तार में कार दौड़ा दी। कार बाइक से टकराने के बाद पांच लोगों को चपेट में लेते हुए ई रिक्शा और ऑटो में जा भिड़ी। हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए थे। भागते समय आरोपी की कार का टायर फट गया। ऐसे में वह गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सुबह छात्र को हिरासत में लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें