
लीवर कैंसर
– फोटो : फाइल
विस्तार
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6992bbbc2e325d5269045604″,”slug”:”up-expands-cancer-screening-coverage-begins-treatment-immediately-aims-to-reduce-cases-by-15-2026-02-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: यूपी में बढ़ेगा कैंसर जांच का दायरा, तुरंत शुरू होगा इलाज; मामलों में 15 फीसदी तक गिरावट लाने का लक्ष्य”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लीवर कैंसर
– फोटो : फाइल
उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कैंसर मामलों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने व्यापक रणनीति तैयार की है। लक्ष्य है कि जांच का दायरा बढ़ाकर मरीजों को शुरुआती चरण में ही उपचार उपलब्ध कराया जाए ताकि मृत्यु दर कम हो और बढ़ोतरी की रफ्तार में 10 से 15 प्रतिशत तक गिरावट लाई जा सके। वर्तमान में करीब 10 लाख से अधिक मरीज पंजीकृत हैं और हर साल लगभग ढाई लाख नए मामले सामने आ रहे हैं।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार ने 100 अस्पतालों में कैंसर जांच और उपचार सुविधाओं का विस्तार करने का फैसला किया है। मंडलीय अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं को अत्याधुनिक बनाया जाएगा इसके बाद जिला अस्पतालों में भी आधारभूत ढांचा मजबूत किया जाएगा। इलाकेवार आंकड़ों के विश्लेषण के लिए कैंसर रजिस्ट्री शुरू की गई है।