11:04 AM, 17-Feb-2026
उच्च शिक्षा मंत्री ने बताई शिक्षकों की सुविधाएं
इसके जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र ने विवि एवं महाविद्यालयों के शिक्षकों की सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि जो सुविधाएं विवि के शिक्षकों को मिले, वह महाविद्यालय के शिक्षकों को मिले। या फिर जो सुविधाएं महाविद्यालय के शिक्षकों को मिले, जरूरी नहीं वह विवि के शिक्षकों को मिले।
11:02 AM, 17-Feb-2026
सदन में उठा शिक्षकों के मेडिकल लीव का मुद्दा
सदन में अपनी बात रखते हुए विधायक पल्लवी पटेल ने उच्च शिक्षा मंत्री से पहला सवाल किया। उन्होंने विवि में कार्यरत शिक्षकों को मेडिकल लीव दिए जाने पर जानकारी मांगी।
10:46 AM, 17-Feb-2026
UP Budget Session Live: विधानसभा में आज भी बजट पर चर्चा, सदन के हंगामेदार रहने का अंदेशा
उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज दूसरे दिन भी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा होगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना विधायकों को बजट पर बोलने का मौका देंगे। सभी सदस्य अपने-अपने मत रखेंगे। आज सदन के हंगामेदार रहने का अंदेशा है।
