Fines were collected from four stalls for irregularities.



झांसी। प्लेटफार्म पर बिना मानकों के खान-पान बिक्री करने वाले वेंडरों पर सख्ती होगी। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने कैटरिंग निरीक्षकों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कैटरिंग निरीक्षकों ने बुधवार को अनियमितता पर चार स्टॉलों पर कार्रवाई करते हुए उनसे 1200 रुपए का जुर्माना वसूला है। सीनियर डीसीएम ने निरीक्षकों को मानकों के विपरीत खान-पान बिक्री करने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए। तैनात वेंडरों का चरित्र सत्यापन कराने को भी कहा है। प्लेटफार्म पर खुले में खान-पान बेचने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने बताया कि कुछ खामियां व शिकायत मिलने के बाद इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *