अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन

Updated Wed, 18 Feb 2026 09:35 PM IST

आरव वर्मा का पर्सेंटाइल 99.96 फीसदी, बालाजी पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य गुप्ता का 99.89 पर्सेंटाइल व हर्ष यादव का स्कोर 99.41 पर्सेंटाइल रहा है।


Jhansi: Aarav scored 99.96 percentile in JEE Main

एग्जाम (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : freepik



विस्तार

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) सत्र-1 के जारी परिणाम में आरव वर्मा ने फिजिक्स में 99.47, मैथ में 99.97 व केमिस्ट्री में 99.98 फीसदी अंक प्राप्त किए। इनका पर्सेंटाइल 99.96 फीसदी है। उन्होंने बताया कि उसका लक्ष्य आईआईटी मुंबई के कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लेना है।

Trending Videos


बालाजी पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य गुप्ता ने 99.89 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और अभ्यास से सफलता मिली है। वह देश के शीर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रवेश लेकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना चाहता है। बालाजी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने आदित्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हर्ष यादव का स्कोर 99.41 पर्सेंटाइल रहा है। उसने फिजिक्स में 99.74, केमिस्ट्री में 97.77 तथा गणित में 98.68 फीसदी अंक प्राप्त किए। महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल के अर्वपाल सिंह का स्कोर 98.19 पर्सेंटाइल रहा है। इस दिशा में उसका पहला कदम है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *