11:21 AM, 20-Feb-2026
हम केवल केंद्र सरकार को रिपोर्ट दे सकते हैं
इसका जवाब मंत्री ने देते हुए कहा कि हम केवल केंद्र सरकार को रिपोर्ट दे सकते हैं।
11:14 AM, 20-Feb-2026
किसान परेशान, बिचौलिया मालामाल
सपा विधायक आरके वर्मा ने मंहगाई पर सवाल पूछा। उन्होंने कविता से सरकार पर निशाना साधा। ‘तेल की बोतल पूछ रही है ये, पहले तुम ही खरीदते तो मुझे…आज क्यों सोच रहे हो’। उन्होंने कहा कि आलू किसान परेशान हैं। बिचौलिया मालमाल हैं।
11:06 AM, 20-Feb-2026
निविदा में कार्य अवधि निर्धारित होती है
इसके जवाब में मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि निविदा में कार्य अवधि निर्धारित होती है। कंपनियां बदल सकती हैं, लेकिन कर्मी नहीं बदले जाते हैं। ये आदेश 2009, 2016 के हैं। हमने इसमें कोई निर्णय नहीं लिया है।
11:03 AM, 20-Feb-2026
सदन में उठा आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन बढ़ाने का मुद्दा
सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ पहला सवाल श्रम एवं रोजगार मंत्री से सपा विधायक रागिनी सोनकर ने किया। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने को लेकर सवाल किया। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के बराबर आउटसोर्सिंग कर्मियों को वेतन देने की मांग की।
10:49 AM, 20-Feb-2026
UP Assembly Session 2026 Live: सदन में उठा आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन बढ़ाने का मुद्दा, मंत्री ने दिया जवाब
यूपी विधानसभा के आज हंगामेदार रहने का अंदेशा है। सरकार को आज कैग रिपोर्ट पेश करने के साथ-साथ राष्ट्रपति का अभिभाषण पास कराना है। दोपहर बाद 3.00 बजे सीएम योगी सदन को संबोधित करेंगे।
