अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। बड़ागांव के चंद्रपुरा मोहल्ला निवासी अजय अहिरवार (22) पुत्र जितेंद्र ने शुक्रवार रात अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। वह रात में दोस्त की शादी से लौटकर आया था। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजय के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कार कंपनी में काम करता था। शुक्रवार रात वह दोस्त की शादी में चिरगांव गया था। वहां से रात लगभग 9:30 बजे घर आया। इसके बाद अपने कमरे में चला गया। शनिवार सुबह मां विद्यावती चाय लेकर जब पहुंची, तब उसका शव फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर वह चीख उठी। चीख-पुकार सुनकर परिजन भी आ गए। अजय 3 भाई बहनों में सबसे बड़ा था। परिजनों का कहना है कि अजय की शादी के लिए लड़की देख रहे थे। जल्द उसकी शादी करनी थी। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *